2020/06/30

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास आज बंधेंगे शादी के बंधन में

INTERNATIONAL तीरंदाज DEEPIKA KUMARI और ATUN DAS आज 30 JUNE परिणय सूत्र में बंधेगे। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। शादी में कोई चूक ना हो इसके लिए DEEPIKA सभी काम अपने देख-रेख में करवा रही हैं। बारात COLCUTTA से आकर कहां ठहरेगी इस संबंध में उनके पिता SHIVNARAYAM PRAJAPATI ने बताया कि बारात कचहरी से मोरहाबादी ROAD में किसी जगह ठहरनी है। अधिक जानकारी उन्हें नहीं पता है, लेकिन बारात RANCHI सोमवार को पहुंच गई है। शादी में क्या व्यंजन रहेंगे, इस संबंध में उन्होंने बताया कि बेटी ही सभी डिश की LIST तैयार की है। अतिथियों के लिए करीब एक हजार व्यंजन की व्यवस्था की गई है। इधर, बारात के स्वागत के लिए वृंदावन बैंक्वेट हॉल तैयार हो गया है।इससे पहले DEEPIKA ने कहा था, ''मेहमानों के आने पर मास्क, सैनिटाइजर दिए जाएंगे। हमने विस्तृत व्यवस्था की है, एक बड़ा बैंक्वेट हॉल बुक किया है, ताकि सामाजिक दूरी का पालन ठीक से हो सके।''

शादी को लेकर पूरे घर में उत्सव का माहौल है। ढोल नगाड़े के साथ महिलाएं मंगल गीत गा रही हैं। वहीं, DEEPIKA को मेहंदी लग चुकी है। छोटी बहन VIDYA भी शादी की तैयारी में पूरे जी जान से जुटी हुई हैं। VIDYA ने कहा कि लगता है कही कुछ छूट ना जाए, इसके लिए पूरी बारिकी से सभी काम पर ध्यान दिया जा रहा है।


शादी में कितने लोग आएगें इस संबंध में DEEPIKA के पिता 
SHIVNARAYAM PRAJAPATI ने बताया कि हमने सिर्फ 50 निमंत्रण CARD ही बांटे हैं। अधिक लोगो के शामिल होने पर उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है।DEEIPKA की शादी को लेकर सोमवार को उनके रातू स्थित आवास में मातृका पूजन, घृतढारी व धान को भूंज-लावा बनाया गया। भुंजा हुआ लावा शादी में फेरे के समय भाई द्वारा दिया जाएगा। 


उन्होंने कहा था, ''हम किसी भी चीज को छुएंगे नहीं। हम खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखना चाहते है।'' DEEPIKA ने कहा कि सिर्फ 60 निमंत्रण CARD छपे है और मेहमानों को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शाम को दो अलग-अलग समय दिए गए हैं। इस दौरान परिवार के सदस्य घर पर ही रहेंगे।'' उन्होंने कहा था, ''हमने मेहमानों के लिए दो अलग-अलग समय तय किए हैं। पहले बैच के 50 लोग शाम 5.30 बजे से सात बजे तक आएंगे और बाकी के 50 मेहमान इसके बाद आएं गे। मेहमानों के वहां रहने तक परिवार के लोग घर में रहेंगे।''

Input-hindustan