BIHAR-SAMASTIPUR जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। WARISHNAGAR थाना क्षेत्र की RAMPUR विशुन पंचायत अंतर्गत डुबरबन्ना मुशहरी के समीप स्थित एक घर से POLICE ने सोमवार की सुबह युवक का शव बरामद किया। युवक की संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विलट ROY उर्फ अमीन साहब के पुत्र SANJAY ROY 38 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के गले मे फंदे के गहरे निशान के साथ पीछे जख्म भी मिला है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रसुंजय KUMAR व अनि VIKASH KUMAR आलोक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजवाया।
मृतक की पत्नी प्रियंका देवी ने बताया कि उनके पति ने हाल ही में ग्रामीण राजमोहन राय की पत्नी गंगीया देवी उर्फ गंगा देवी को दो कट्ठा जमीन रजिस्ट्री की थी। इसमें दो लाख रुपये देने की बात तय हुई थी। रजिस्ट्री के समय उन्होंने मात्र 5000 रुपये ही दिए थे।इसी संबंध में घटना का अंजाम बताया जा रहा हैं।सुबह पुलिस को सूचना देते हुए आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल की जा रही।