SSC ने जूनियर हिन्दी translator, जूनियर translator और सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर भर्ती 2020 का notification सोमवार को जारी कर दिया। इसी के साथ इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस भर्ती में फिलहाल 283 पद घोषित हैं। इनमें से सर्वाधिक 275 पद केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में जूनियर ट्रांसलेटर/जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के हैं जबकि आठ पद सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जुलाई तक लिए जाएंगे।
पहले पेपर की ऑनलाइन यानी computer आधारित परीक्षा छह अक्तूबर 2020 को होगी। इसमें पास होने वाले दूसरे पेपर की परीक्षा में शामिल होंगे। दूसरे पेपर की परीक्षा 31 जनवरी 2021 को होगी। न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकतम 30 निर्धारित की गई है। आवेदकों के आयु की गणना एक जनवरी 2021 को आधार मानकर की जाएगी
Apply link https://ssc.nic.in/