BIHAR-उत्तर बिहार सहित कई जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार गुरुवार को अररिया और किशनगंज जिले को red zone में रखा है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान सारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा को ऑरेंज जोन में रखा गया है।
Red zone का मतलब इन इलाकों में कई जगहों पर भारी से भारी बारिश होगी। यहां बारिश का जनजीवन पर भारी असर पड़ सकता है। जबकि ऑरेंज जोन का मतलब गरज-तड़क के साथ एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं शुक्रवार को राज्य के लगभग 10 जिले रेड जोन में है। इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा में भारी से भारी बारिश की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को 10 जिलों में रेड अलर्ट के अलावा सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर दरभंगा, वैशाली, शिवहर समस्तीपुर, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। यानी इलाकों में गरज-धड़क के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में वज्रपात के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले 48 घंटों में मौसम की अनुमानित स्थिति से राज्य सरकार को अवगत करा दिया गया है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में दक्षिण बिहार से गुजर रही टर्न ऑफ लाइन उत्तर बिहार की ओर शिफ्ट होगी। साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र से आ रही नमी युक्त हवाओं का उत्तर बिहार में मिलन होगा। इस वजह से भारी बारिश की ऐसी स्थिति बनी है।