2020/06/25

SAMASTIPUR सड़क हादसे में 2 बच्चों की मौत,10 लोग गंभीर रूप से जख्मी

BIHAR -SAMASTIPUR वारिशनगर थाना क्षेत्र की मोहिउद्दीनपुर पंचायत के वार्ड 12 स्थित एकद्वारी गांव में बुधवार शाम एक शादी समारोह का माहौल उस समय मातम में बदल गया जब बजाने के लिए आया डीजे वाहन पलट जाने से दो बच्चियों की दब कर मौत हो गयी। इस हादसे में करीब आधा दर्जन से ऊपर महिलाएं व बच्चियां जख्मी हो गए।मरने वाली बच्चियों में गांव के रविन्द्र राम की पुत्री शिवानी कुमारी (10 वर्ष) व मंटुन राम की पुत्री रूपन कुमारी (8 वर्ष) शामिल हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीजे वाहन के चालक को हिरासत में लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के सुखदेव राम के नाती गोविंद राम की शादी थी। बुधवार संध्या दर्जनों महिला व बच्चियां गांव में ही स्थित सलेश स्थान पर नाचते-गाते पूजन के लिए घर से निकली थी। घटना के बाद पूजन स्थल पर कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनने के बाद आनन-फानन में आसपास के लोग पहुंचे और डीजे वाहन के नीचे दबे लोगों को निकालना शुरू किया। हादसे की सूचना मिलने पर वारिसनगर थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी लोगों को सदर अस्पताल भेजवाने के बाद मृतक दोनों बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके बाद उन्होंने डीजे वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि वाहन चालक को हिरासत में लेकर हादसे के संबंध में पूछताछ की जा रही है।