2020/06/25

MADHUBANI जा रहे CM के काफिले में घुसा truck बेनीबाद ओपी प्रभारी को किया निलंबित

BIHAR-MADHUBANI जा रहे BIHAR CM NITISH KUMAR  की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. MADHUBANI जाने के क्रम में CM के काफिले में अचानक से एक ट्रक घुस आया. राहत की बात यह रही कि मुख्यमंत्री  की गाड़ी TRUCK के संपर्क में आए बगैर आगे निकल गई.बेनीबाद ओपी क्षेत्र के केवटसा में CM की गाड़ियों के काफिले में ट्रक और PICKAP घुस गये। इसके बाद थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। SSP ने आनन-फानन में दोनों वाहनों को जब्त कर GAYGHAT थाना के हवाले कर दिया। बेनीबाद के ओपी प्रभारी RAM VINAY KUMARको निलंबित कर दिया गया है। 

CM का काफिला 12 बजे के बाद बेनीबाद कटरा मोड़ से जैसे ही आगे बढ़ा तो एक LINE HOTELपर खड़ा TRUCK ROAD के उसी लेन में घुस गया जिस लेन से CM का कारकेट गुजर रहा था। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। आने की सूचना पर सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद की गई थी। BIHAR POLICE लगातार गश्ती भी कर रही थी इसके बावजूद TRUCK पिकअप भी उसी लेने में घुस गए जिससे CM का काफिला गुजर रहा था। कुछ पलों के लिए अफरातफरी मच गई।

बेनीबाद ओपी क्षेत्र के केवटसा चौक के समीप NH 57 पर ओपी प्रभारी RAM VINAY KUMAR की ड्यूटी लगी थी।  ड्यूटी छोड़ ओपी प्रभारी काफिले के एस्कॉर्ट में लग गए। SSP तत्काल बिफर पड़े। बाद में ओपी प्रभारी RAM VINAY KUMARको निलंबित कर दिया है। निलंबन की पुष्टि SSP जयंतकांत ने की है। उन्होंने कहा कि लापरवाही के आरोप में ओपी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।