2020/06/07

BIHAR-घर से बुलाकर वकील को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत नाजुक जांच में जुटी POLICE

BIHAR-MUZAFFARPUR- में बेखौफ अपराधियों ने एक वकील को उसके घर से बुलाकर गोली मार दी. अपराधियों ने पहले उसे PHONE कर घर से बाहर बुलाया और उसके बाद गोली मारकर  फरार हो गए.  स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी स्थिति गंभीर है क्योंकि गोली वकील के सीने में लगी है।


जानकारी के अनुसार SADAR THANA के खबरा निवासी वकील NEERAJ RANA को किसी व्यक्ति ने एक केस में पैरवी करने के लिए बाहर से बाहर बुलाया. खबरा DAV SCHOOL के पास तीन लड़के पहले से खड़े थे उनमें से एक लड़का WAKIL के पैर पर गिर गया. वो कहने लगा कि उस पर केस हो गया है वकील साहब मुझे बचा लीजिए. वकील NEERAJ RANA जैसे ही उसे उठाने के लिए झुके उसके दूसरे साथी ने फायरिंग कर दी. उसने NEERAJ RANA के सीने में गोली मार दी और तीनों एक BIKE से फरार हो गए.

नकाब नही लगाकर सभी अपराधी MASK लगाकर आए थे। घटना की सूचना मिलते ही POLICE के होश उड़ गए. वकील को गोली मारने की बात सुनकर CITY SP NEERAJ KUMAR SINGH आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी.
मामले की जांच में जुटे CITY SP।बताया घायल वकील NEERAJ RANA अभी बहुत कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं. उनसे मामले की जानकारी ली जाएगी।घटना के बाद सभी थाने को अलर्ट कर दिया ताकि अपराधी इसे जिले में हो सकता है। CITY SP ने दावा किया है कि जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.