BIHAR-BUXER जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहनीपट्टी में एक घर में भगवान शंकर की आकृति उभरने की बात सामने आई। घर के फर्श पर अचानक भगवान शंकर की आकृति उभर गई है। कुछ ही देर में यह बात पूरे आग की तरह गांव में फैल गई। बूटा साह के घर पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।इस घटना की जानकारी मिलते ही POLICE पहुँच गई। पुलिस पहुँच कर पहले भीड़ को हटाया और आकृति की खुद जांच करने के बाद एहतियातन उस कमरे को तत्काल बंद करा दिया, जिसमें भगवान शिव की आकृति उभरने की बात कही जा रही थी।लोग भगवान शिव के जयकारे लगाने लगे। कई महिलाओं ने बकायदा पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी।थानाध्यक्ष ने कहा कि इसे ज्यादा तूल न दें। बताते चलें कि, कोरोना संक्रमण काल में एक तरफ जहां पूरा विश्व महामारी की चपेट में है। वहीं, दूसरी तरफ बक्सर समेत देश के विभिन्न भागों में अंधविश्वास की कई कहानियां भी गढ़ी जा रही हैं। कुछ दिनों से कोरोना वायरस को देवी का स्वरूप बताकर पूजा-अर्चना की बातें कई जगहों से सुनने को मिल रही है। अब भगवान शिव की आकृति घर के फर्श पर उभर कर सामने आने को अलग ही चमत्कारिक घटना मानी जाने लगी है।