2020/06/11

BIHAR-ASI सहित 9 पुलिसकर्मी AREST ट्रकों से अवैध वसूली करते रंगेहाथ गिरफ्तारी

बिहार के रोहतास जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर पाली पुल के समीप बालू लदे ट्रकों से पैसा वसूलने के आरोप में चेकपोस्ट पर तैनात एक एएसआइ समेत सात सैप जवान और एक होमगार्ड जवान को  बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 


एएसपी संजय कुमार ने बताया कि ओवरलोडेड बालू लदे ट्रक से वसूली के मामले में पकड़े गए सिपाही के बयान पर सैप जवान शैलेंद्र ङ्क्षसह, विजय शंकर ओझा, राजेन्द्र प्रसाद यादव, जयकिशन प्रसाद, रामानंद प्रसाद, एएसआइ ललन प्रसाद, होमगार्ड के जवान सुदामा ङ्क्षसह व गोङ्क्षवद तिवारी को ड्यूटी के दौरान नाजायज वसूली के आरोप में गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया।


एएसपी संजय कुमार व एसडीएम लाल ज्योतिनाथ शाहदेव के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी के दौरान सैप जवान दिनेश ङ्क्षसह की जेब से ट्रकों से वसूले गए आठ हजार रुपये भी बरामद किए गए। जिस ट्रक से सैप जवान द्वारा पैसा लिया गया था, उसे भी पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। 

एसडीएम शाहदेव ने बताया कि सैप जवान दिनेश कुमार लॉकडाउन के बाद पाली पुल स्थित चेकपोस्ट पर ड्यूटी में प्रतिनियुक्त था। इसके पूर्व वह जमुहार कैंप में पदस्थापित था। वह प्रतिदिन जमुहार से ही पाली पुल चेकपोस्ट पर ड्यूटी के लिए आता था। इस चेकपोस्ट पर अधिकारियों को बार-बार शिकायत मिल रही थी कि सैप जवान दिनेश व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा ओवरलोडेड बालू लदे वाहनों को पकडऩे के बजाए उनसे नाजायज उगाही कर छोड़ा रहा है।