2020/06/11

डीएम ने किया पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक दिए निर्देश

BIHAR-ARARIYA DM प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में उद्योग महाप्रबंधक अररिया एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में आहूत की गई ।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रवासी श्रमिकों को दक्षता के आधार पर  स्वरोजगार सुलभ कराना। समीक्षा बैठक में उद्योग महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि प्रखंड नरपतगंज के बबुआ पंचायत के विभिन्न वार्डो से राजस्थान एवं जयपुर से आए हुए प्रवासी श्रमिकों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए कलस्टर समूह के रूप में चिन्हित किया गया है। एक क्लस्टर समूह में 10 श्रमिकों को रखा गया है ।इस प्रकार 14 समूह क्लस्टर तैयार किया गया है ।इस समूह द्वारा रेडीमेड वस्त्र का निर्माण यानी दर्जी का रोजगार मिलेगा। जिलाधिकारी द्वारा उद्योग महाप्रबंधक को निर्देशित किया गया कि इस प्रस्ताव को अभिलंब विभाग को भेजना सुनिश्चित करें ।ताकि प्रवासी श्रमिकों को ससमय स्वरोजगार सुलभ कराया जा सके। बैठक में उद्योग महाप्रबंधक ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।