Home
Bihar
Motihari
DM ने सदर प्रखंड में अवस्थित जॉर्ज ऑरवेल जन्म स्थली एवम् सत्याग्रह शताब्दी पार्क का निरीक्षण किया
2020/06/11
DM ने सदर प्रखंड में अवस्थित जॉर्ज ऑरवेल जन्म स्थली एवम् सत्याग्रह शताब्दी पार्क का निरीक्षण किया
BIHAR-MOTIHARI DM- SK ASHOK ने सदर प्रखंड में अवस्थित जॉर्ज ऑरवेल जन्म स्थली एवम् सत्याग्रह शताब्दी पार्क का निरीक्षण किया।समेकित निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी उक्त स्थल के ऐतिहासिक महत्व से अवगत हुए एवम् संबंधित पदाधिकारियों को जॉर्ज ऑरवेल जन्म स्थली परिसर के जीर्णोद्धार हेतु अविलंब कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है।निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने संदर्भित परिसर में अवस्थित अटल व्यायामशाला का अवलोकन किया एवम् मौके पर उपस्थित व्यायामशाला संचालक को गतिविधि प्रारंभ करने का निर्देश दिया है।निरीक्षण क्रम में सहायक समाहर्ता श्री समीर सौरभ,अपर समाहर्ता श्री शशि शेखर चौधरी,अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री प्रिय रंजन राजू,कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद MOTIHARI आदि भी उपस्थित थे।