2020/06/29

BIHAR से बड़ी खबर अपराधियों ने CPI नेता को मारी गोली जांच में जुटी POLICE

BIHAR से इस वक्त बड़ी खबर आ रही हैं। पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा थाना क्षेत्र के पटखौलिया टोला के पास रविवार के देर रात बारात से घर लौट रहे  (CPI) नेता बिंदेश्वरी गिरि पर बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। जख्मी हालत में नेता को ईलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी अस्‍पताल में चल रहा है।जानकारी के अनुसार CPI नेता एक बारात में शामिल हाेने के बाद से अपने एक सहयोगी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से पहले बगीचे के पास उनपर अंधाधुंध फायरिंग की गई।  अपराधियों के निशाने पर केवल CPI नेता थे। घटना की सूचना मिलते ही POLICE पहुँच कर पूरी मामले को लेकर छानबीन में जुटी हुई है।ये घटना क्यो हुई इसकी जांच पुलिस कर रही हैं।