BIHAR-SAMASTIPUR-HASANPUR थाना क्षेत्र के देवधा गांव में पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर तीन जिले का मोस्ट वांटेड अपराधी जीवछ तांती को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधी बिथान थाना क्षेत्र के धरहरवा गांव का रहने वाला महादेव तांती का पुत्र बताया जा रहा है। बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देवधा गांव स्थित कुख्यात के ससुराल में छापेमारी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधी हसनपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी एवं बिथान थानाध्यक्ष संतोष कुमार के समक्ष दिए अपने स्वीकारात्मक बयान में हसनपुर, बिथान, गढ़पुरा, बखरी, खगड़िया, दरभंगा आदि थाने के कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने कई साथियों के नामों का खुलासा किया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कुख्यात अपराधी तीन जिले का मोस्ट वांटेड है। इसके विरुद्ध कई थाने में हत्या, लूट, राहजनी, आर्म्स एक्ट, फायरिग कर जानलेवा हमला करने आदि कई संगीन मामला दर्ज है। तीन जिले की पुलिस को इसकी तलाश थी। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। वहीं बिथान थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बिथान थाना कांड संख्या-46/19 में वांछित अपराधी जीवछ से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
Home
Bihar
Samastipur
SAMASTIPUR-हसनपुर पुलिस को मिली सफलता कुख्यात अपराधी लुटेरा गिरोह के सदस्य को किया गिरफ्तार