2020/06/29

BIHAR के सभी जिले में अगले दो दिनों तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार

BIHAR-बंगाल की खाड़ी में बने निम्न हवा के दबाव और उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक बने टर्फ लाइन की वजह से पटना सहित बिहार के सभी जिलों में धूल भरी आंधी के साथ 29 जून तक बारिश के आसार है। 30 जून के बाद दो दिनों तक मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहेंगे और उमस भरी गर्मी पड़ेगी।मौसम विभाग का कहना है कि दो या तीन जुलाई से एक बार फिर मौसम बदलेगा और बारिश शुरू हो जाएगी। बिहार के 12 जिलों में 30 से दो जुलाई तक ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। पटना, बक्सर, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय सहित 12 जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालय के तराई में स्थिति जिलों के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में है। इससे बिहार के विभिन्न जिलों में हल्की और मध्य दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।