BIHAR-PATNA -BIHAR BOARD MATRIC और इंटरमीडिएट 2021 की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए सोमवार को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि अगर इसमें किसी तरह की त्रुटि हो तो परीक्षार्थी उसमें सोमवार से सुधार कर सकेंगे।
बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि स्कूल और कॉलेज प्रशासन की ओर से 22 से 30 जून तक डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड को डाउनलोड कर विद्यार्थियों को देना है। इस दौरान छात्रों के सारे विवरण का मिलान किया जायेगा।परीक्षार्थी इस रजिस्ट्रेशन कार्ड में अंकित सभी बिंदुओं का मिलान कर दो जुलाई तक संबंधित विद्यालय में जमा करेंगे।
उसके बाद स्कूल और कॉलेज द्वारा सात जुलाई तक इसमें परीक्षार्थियों द्वारा अंकित जानकारी का ऑनलाइन सुधार कर फिर उसे बोर्ड के पास भेजा जायेगा। इस तरह त्रुटि सुधार में छात्र का नाम, उनके माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जाति, कोटि, लिंग, फोटो, विषय आदि शामिल हैं।
विशेष सूचना--स्कूल और कॉलेज प्रशासन की ओर से 22 से 30 जून तक डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड को डाउनलोड कर छात्रों को देना है।- छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जाति, कोटि, लिंग, फोटो, विषय आदि में हुई त्रुटि सुधार कर सकते हैं।