2020/06/23

अगले 48 घंटे में रहे सतर्क BIHAR के इन जिलों में होगी जमकर भारी बारिश

BIHAR-मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में उत्तर और पूर्वी बिहार में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने बिहार के अररिया, किशनगंज, फारबिसगंज, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में इस बारिश का कारण बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवा बताई जा रही है और इसके साथ ही ट्रफ लाइन का पूर्वी हिस्सा उत्तर बिहार की तरफ शिफ्ट होने से राज्य में भारी बारिश की संभावना है।
24 जून के बाद बिहार में मानसून का असर बिहार के उत्तरी समेत सीमांचल इलाके में रहेगा और मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को भी पूर्वी बिहार में कई जगहों पर बारिश होगी, वहीं मध्य और पश्चिमी बिहार में भी कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। आज पूर्वी बिहार में जहां कई जगहों पर बारिश होगी, वहीं मध्य और पश्चिमी बिहार में कुछ जगहों पर दस्तक के साथ बारिश के आसार हैं।