BIHAR-PATNA अनीसाबाद मोड़ के पास पंजाब नेशनल बैंक से 52 लाख 33 हजार 500 की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. 8 से 10 की संख्या में आए अपराधियों ने बैंक मैनेजर और ग्राहकों को बंधक बनाकर बैंक में लूट की.वहीं, अपराधी बैंक से फरार हो निकले. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार 8 से 10 की संख्या में आए बाइक सवार बदमाशों ने बैंक प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों को बंधक बना लिया और लूट की घटना को अंजाम दिया है.