2020/06/22

SAMASTIPUR में AISA के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडा व मांगों से संबंधित प्रतिवाद सभा किया

BIHAR-SAMASTIPUR जिले के AISA के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडा व मांगों से संबंधित कार्डबोर्ड लेकर शहर के स्टेडियम गोलंबर के पास राष्ट्रीय प्रतिवाद सभा किया जिसका अध्यक्षता आइसा नगर सचिव दीपक कुमार यादव ने किया l 

वही सभा को संबोधित करते हुए आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि इस महामारी के बीच ऑब्जेक्टिव या ऑनलाइन परीक्षा छात्रों के हित में उचित नहीं है एक तरफ इन का सिलेबस भी पूरा नहीं हुआ है, और ना ही ऑनलाइन क्लास ही सफल हुआ है, कमजोर नेटवर्क और ग्रामीण प्रवेश के छात्रों जिनके पास ऑनलाइन पढ़ने का कोई सुविधा नहीं है, ऐसे में विद्यार्थियों और अध्यापकों की जान खतरे में डालकर कैंपस में परीक्षा लेना संक्रमण के जोखिम और उपलब्ध सुविधा की कमी के साथ छात्र अपने कॉलेज और विश्वविद्यालय में सुरक्षित कैसे रह पाएंगे l अगर एक भी छात्र कोरोना संक्रमित हुए l तो संक्रमित की संख्या में उच्च वृद्धि हो जाएगा जो घातक है.

इसलिए संबंधित अधिकारियों एवं सरकार से ऑनलाइन /ऑफलाइन या ऑब्जेक्टिव परीक्षा को रद्द कर वैकल्पिक समाधान करना चाहिए l हम छात्रों के स्वस्थ है और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का अनुरोध करते हैं साथ ही मांग करते हैं कि स्नातक पार्ट 1, 2 एवं स्नातकोत्तर के सेमेस्टरो में मास  प्रमोशन सभी छात्रों को दिया जाएl तथा अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियों के लिए उनसे परामर्श लेकर उचित उपाय निकाला जाए. वही सभा में उपस्थित  जिला  सह सचिव प्रीति कुमारी, जिला उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी, जिला कमेटी सदस्य द्रखशा जवी मो. जावेद, रवि शंकर भारती, राजा कुमार, जितेंद्र कुमार, दीपक मेहता इत्यादि थे।