2020/06/22

घर से निकलनी थी बारात, कुएं में मिला होने वाले दूल्हा का शव, बैंड-बाजा नहीं ले जाने से था नाराज

BIHAR के SHIVHAR जिले में एक युवक का शव कुआं से मिला। युवक चार दिन से लापता था। मृतक का नाम राज नारायण कुमार है। 22 साल के राज नारायण की शादी होने वाली थी। आज ही उसकी बारात निकलनी थी और सुबह कुएं में उसका शव मिला। शव मिलते ही शादी की तैयारी कर चुके परिवार में कोहराम मच गया।

 युवक धूमधाम से अपनी शादी करना चाहता था। उसने बाइक खरीदने और बारात में बैंड-बाजा ले जाने की मांग की थी, लेकिन परिजन तैयार न थे।युवक की बारात सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के मधकौल गांव में जानी थी.ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज नारायण धूमधाम से विवाह करना चाहता था,लेकिन खुशी के बदले गम में मिल गया।

ये घटना की मामला पिपराही थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 की है। राज नारायण रामलाल दास का बेटा था। घटना की सूचना मिलने पर पिपराही थाना के थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहयोग से शव को कुआं से बाहर निकाला गया। परिजनों ने युवक की हत्या से इनकार करते हुए शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।