2020/05/31

समस्तीपुर में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत

समस्तीपुर जिला रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के विभूतिपुर प्रखंड में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।घटना के बाद 
ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित फरार बताया जा रहा हैं।जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक युवक की पहचान भाजपा युवा मोर्चा उत्तरी मंडल अघ्यक्ष चंदन कुमार के रूप में हुई।बताया जा रहा हैं कि शनिवार की देर शाम वे किसी काम से बाइक से जा रहे थे। खोकसाहा और खदियाही के बीच ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इस घटना से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।