-->

Breaking News

अनुमंडल पदाधिकारी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण

MOTIHARI : अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्वेता भारती के द्वारा आज दिन में मंडल कारा मोतिहारी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा मंडल कारा  के महिला वार्ड, कारा अस्पताल एवं रसोई घर(किचेन ) का भ्रमण कर जायजा लिया गया। इस दौरान बंदियों से भी बातचीत की गई एवं  सभी जरूरी जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान बंदियों के तरफ से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

निरीक्षण के दौरान कारा अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से बंदियों की स्वास्थ्य परीक्षण कराई जाती है। भोजन भी मेन्यू के अनुसार मिलता है। किचन जांच के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बनाए जा रहे हैं खाना को देखा गया जो मेनू के अनुसार बन रहा था। औचक निरीक्षण के समय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं