-->

Breaking News

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया; सूर्यकुमार यादव ने धोया, रिंकू सिंह ने छक्का लगाकर दिलाई जीत

DESK : जैसे ही रिंकू सिंह भारत के लिए मैच फिनिश कर लौटे, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी। सूर्यकुमार यादव ने कहा, रिंकू सिंह के मैदान पर रहते हुए ड्रेसिंग रूम में हर किसी को जीत का भरोसा था। रिंकू सिंह भारत के लिए बेहतरीन फिनिशर बन चुके हैं।  भारत पहले T20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 का टारगेट चेज कर रहा था। जिस वक्त रिंकू सिंह मैदान पर आए, भारत का स्कोर 14.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन था। दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव  मौजूद थे। जब 18वें ओवर की चौथी गेंद पर सूर्या आउट हुए, भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन हो गया। जीत के लिए 14 गेंद पर सिर्फ 15 रन की दरकार थी। अक्षर पटेल और रिंकू सिंह आसानी से भारत को मंजिल की तरफ ले जा रहे थे। 

सीन एबॉट के 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर कॉट एंड बोल्ड हो गए। अगली 2 गेंद पर रिंकू सिंह को स्ट्राइक पर रखने के प्रयास में रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह भी रन आउट हो गए। भारत को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 1 रन की जरूरत थी। हाफ फॉली गेंद को रिंकू सिंह ने छक्के के लिए लॉन्गऑन स्टैंड में पहुंचा दिया। फिर दोनों बाहें हवा में फैला कर ऑस्ट्रेलिया को जवाब देने का प्रयास किया। हालांकि गेंदबाज ने ओवर स्टेप किया था। इसलिए भारत पहले ही जीत गया। यह छक्का स्कोर बोर्ड में नहीं जुड़ा। पर रिंकू सिंह ने हर भारतीय क्रिकेट फैन के जख्म पर मरहम जरूर लगा दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं