2023/06/10

SP विनय तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित दीप प्रज्वलित कर किया किया साइबर थाने का उद्घाटन

SAMASTIPUR : पुलिस मुख्यालय के आदेश पर साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी द्वारा के द्वारा बड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार की शाम साइबर थाने का उद्घाटन फीता काट कर किया है 

बिहार के समस्तीपुर में यह नया साइबर थाना महिला थाना भवन के उपरी तल्ले पर खोला गया है।  इस थाने में एएसाई के अलावा कांस्टेबल, एक प्रोग्रामर और डेटा ऑपरेटर की भी नियुक्ति की जाने वाली है।

एसपी विनय तिवारी ने बताया की पुलिस मुख्यालय के आदेश पर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद साइबर थाने का उद्घाटन  किया गया।जिला और राज्य में छापामारी और अनुसंधान हेतु गाड़ी उपलब्ध करा दी गई है। गृह विभाग के निर्देशानुसार सभी मानकों को पूरा किया गया है।जिले में साइबर थाना तो पहले से था लेकिन अब साइबर थाना सुचारू रूप से कार्य करेगा।  जिले में कहीं भी किसी प्रकार का साइबर फ्रॉड होता है तो लोग यहां मामला दर्ज करा सकते हैं। चाहे ऑनलाइन ठगी, हैकिंग, पर्सनल डाटा का दुरुपयोग, बुलिंग, और ऑनलाइन थ्रेट जैसे मामलों से जुड़ी शिकायतें साइबर थाने में दर्ज करा सकते हैं।

जिला मुख्यालय के DSP अमित कुमार को इसका कार्यभार सौपा गया है जबकि इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को अडिशनल SHO की जिम्मेदारी दी गई है।तीन इंस्पेक्टर को अनुसंधान हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है इसके अलावा तीन सब इंस्पेक्टरों की भी प्रतिनियुक्त की गई है 

श्री तिवारी ने कहा कि सभी साइबर थानों को उनके जिलों के साइबर पुलिस थाना के नाम से जाना जाएगा। साइबर पुलिस थाना द्वारा जिला के अन्य थाना में साइबर से संबंधित कांडों में आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही पीड़ित साइबर अपराध से जुड़े मामले कहीं भी दर्ज करा सकते हैं। ऐसे सभी मामलों में घटनास्थल साइबर स्पेस माना जायगा। साथ ही कोई थानाध्यक्ष घटना स्थल के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार नहीं कर सकता है।

इस अवसर पर सदर DSP संजय कुमार पांडेय,नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य,मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह के अलावा अन्य कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।