-->

Breaking News

हाईवे के समीप मिला अज्ञात लड़की का शव ,पुलिस शव की पहचान करने में जुटी

SIWAN : सीवान में महादेवा ओपी थाना क्षेत्र झुनापुर हाइवे के किनारे खेत से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृत महिला की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है। जब ग्रामीण सुबह खेत की तरफ जा रहे थे, तभी ग्रामीणों ने खेत में महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद इलाके में महिला के शव मिलने की चर्चा आग की तरह फैल गई। शव को देखने के लिए घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने महिला की पहचान करने का काफी प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

कोई टिप्पणी नहीं