-->

Breaking News

महिला को बच्चा नहीं होने पर ससुराल वालों ने गला दबाकर मार डाला,जांच में जुटी पुलिस

DESK : नालंदा जिले में शादी के एक साल बाद विवाहिता को संतान नहीं होने पर ससुराल वालों ने गला दबाकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के गुमराह करने के लिए मृत महिला के शव को फंदे से लटका दिया। मृतका की पहचान राहुल कुमार की पत्नी अंशु कुमारी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। बिहार नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ला की यह घटना है।

मृतका की बहन बहन अन्नु कुमारी ने बताया कि अंशु की पीजी की प्रैक्टिकल की परीक्षा 15 मार्च को होने वाली थी और वह इसी सिलसिले में मायके आने वाली थी। रविवार को उसकी बात अंशु से हुई थी। तब अंशु ने बताया कि उसका ट्रेन छूट गया है। इसके बाद शाम में उसके पति ने फोन कर बताया किअंशु ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली है। 

मायके वालों का आरोप है कि अंशु आगे पढ़ना चाहती थी, जिसका ससुराल वाले हमेशा विरोध करते थे। इतना ही नहीं ससुराल वाले शादी के 1 साल बाद बच्चा नहीं होने पर अंशु को ताना भी मारते थे। रविवार की शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद ससुराल वालों ने अंशु का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका आत्महत्या का रूप दे दिया। 

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पति और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं