मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 घंटे के भीतर पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही की स्थिति बन सकती है। इन जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। राज्य के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
बिहार में मार्च महीना शुरू होते ही तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्वी बिहार में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गुरुवार को खगड़िया में सर्वाधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके एक दिन पहले किशनगंज में 35 डिग्री पारा रहा। हालांकि कई जगहों पर रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। इससे रात में हल्की ठंडक का एहसास भी हो रहा है।