SAMASTIPUR : समस्तीपुर में ननद और भाभी एक दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों ने एक-दूसरे से शादी भी कर ली। एक दिन पहले इस लव स्टोरी में बड़ी ननद विलेन बनी और बहन को अपने साथ लेकर चली गई। भाभी ने पुलिस से उसे वापस लाने की गुहार लगाई, लेकिन रोसड़ा पुलिस से मदद नहीं मिलता देख उसने थाने में ही दीवार पर अपना सिर फोड़ लिया। अब वो अस्पताल में भर्ती है। भाभी का कहना है कि वो ननद के बिना नहीं जी सकती।
वो मर जाएगी।दरअसल ननद से शादी रचाने वाली महिला का नाम सुकला देवी है। उसने अपनी ननद सोनी से शादी की है।सुकला का कहना है कि कल जो पुलिस वाले मदद की बात कर रहे थे, आज वह उसे पागल कह रहे हैं। अगर उसे सोनी नहीं मिली तो वह अपनी जान इसी तरह दे देगी। बाद में शादी का जोड़ा लेकर खुद ही ननद को खोजने के लिए निकली।इस दौरान उसका पति प्रमोद भी उसके साथ था। प्रमोद से जब पूछा गया कि उसकी पत्नी ने उसकी ही बहन से शादी की है उसे बुरा नहीं लग रहा तो उसका कहना था जिसमें वह खुश है वही करें मुझे कोई परेशानी नहीं।
आपको बता दें कि भोजा गांव की रहने वाली प्रमोद दास की पत्नी शुकला देवी की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसे 2 बच्चे भी हैं। इसी दौरान उसे अपनी ही छोटी ननद सोनी से प्यार हो गया। और दोनों ने छह माह पूर्व एक दूसरे से शादी कर ली। और धरहा गांव में किराये के मकान में रहने लगी। 2 दिन पूर्व शुकला थाना पहुंचकर आवेदन दिया कि उसकी ननद सोनी जिससे उसने शादी की थी उसकी बड़ी ननद उषा देवी अपने लोगों के साथ पहुंचकर उसका अपहरण कर ले गई है।वहीं रोसरा थाना अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने बताया कि महिला द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है, जिस आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला, थाना पहुंची थी। अचानक उसने दीवार से सिर टकरा कर फोड़ लिया, बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।