2023/02/18

SAMASTIPUR: ननद और भौजाई का परवान चढ़ा प्यार.एक-दूसरे से रचाई शादी.घरवालों ने किया अलग तो गुहार लगाने थाना पहुंची भाभी

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। सुकला देवी को शादी के 10 साल बाद अपने ही छोटी ननंद सोनी से प्यार हो गया 5 माह पूर्व दोनों ने घर में ही शादी भी कर ली। और पति पत्नी की तरह रहने लगे। शुक्रवार को अचानक सोने की बड़ी बहन उषा सोनी के घर पहुंची। उषा अपनी भाभी के पास से उठा ले गई। इस मामले को लेकर गुस्साई भाभी थाने पहुंच गई। मामला जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढरहरा गांव का बताया गया है। ननंद भोजाई के बीच शादी का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 

शुकुनतला देवी ने इस मामले को लेकर रोसड़ा थाना में आवेदन भी दिया। जिसमें शुकला ने बताया है कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। उसे 2 बच्चे भी हैं। इसी दौरान उसे अपनी ही छोटी ननंद सोनी से प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि 5 माह पूर्व शुकला ने ननंद सोनी से बाजाबते शादी रचा ली। और दोनों दांपत्य जीवन जीने लगे। बताया गया है कि शुकला को अपनी ही नानद से शादी किए जाने की जानकारी उसके पति प्रमोद को भी मिली हालांकि दोनों की रजामंदी के कारण वह कुछ नहीं बोल सका।

शुकला का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे उसकी बड़ी ननद उषा 10-15 लोगों के साथ उसके घर पहुंची और उसकी पत्नी सोनी कुमारी को अपने साथ उठाकर ले गई। शुकला ने अपनी बड़ी ननद उषा देवी पर सोने के अपहरण कर लिए जाने की बात कही है। शुकला का कहना है कि वह सोनी से बेहद प्यार करती है उसके बिना रह नहीं सकती। 

इस बाबत थाने पर शुकला के साथ आया उसका पति प्रमोद भी यह कहते हुए हामी भरता है कि शुकला को जो अच्छा लगता है वही करें। वह उसके फैसले के साथ है।उधर इस पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने बताया कि शुकला नामक महिला ने आवेदन दिया है आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।बरहाल भाभी और ननद के बीच शादी का यह मामला शुक्रवार को दिनभर रोसड़ा में चर्चा का विषय बना रहा ।सोशल मीडिया पर भी यह मामला को वायरल हो रहा है।

REPORT - SANTOSH THAKUR