2023/02/17

BIHAR : भगवान के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप खाई में पलटी, चार की मौत, 20 लोगों की हालत गंभीर

रोहतास : चेनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 लोग घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु पिकअप से कैमूर पहाड़ी पर स्थित गुप्ताधाम में गुप्तेश्वर महादेव का दर्शन करने जा रहे थे, तभी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुछ घायलों को चेनारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। इसके साथ ही, कुछ घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल पर एंबुलेंस आने का सिलसिला जारी है। तीन लोगों का शव खाई से निकाला जा चुका है। अन्य की तलाश जारी है। सभी पीड़ित जिले के ही काराकाट के रहने वाले हैं।