2023/01/13

BIHAR : नाबालिग के हाथ-पैर बांधकर घुमाया .. दो बच्चों की मां से कराई शादी,शादीशुदा गर्लफ्रैंड से मिलने आया था, लोगों ने पकड़ा

MADHEPURA : मधेपुरा में एक नाबालिग प्रेमी को गांव वालों उल्टा लटकार पूरे गांव में घुमाया फिर अर्धनग्न कर उसकी पिटाई भी की. नाबालिग का गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग था. ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था. इसके बाद दोनों की मंदिर में शादी करा दी. इसके बाद गांव के लोगों ने नाबालिग (17) को पकड़ लिया। साथ ही महिला (25) को भी बंधक बना लिया। इसके बाद लड़के को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया। दो दिन बाद फिर जबरन दोनों की शादी करा दी। मामला चौसा थाना इलाके के श्यामटोला वार्ड नंबर 16 की है।किशोर का पिछले दो सालों से अफेयर चल रहा था। नाबालिग लड़का पुरैनी थाना इलाके के मकदमपुर गांव का है। 

दोनों को रविवार की सुबह को पकड़ा गया था। लड़के का हाथ-पैर बांध कर पूरे टोले में ग्रामीणों ने घुमाया। इसके बाद लड़के को छोड़ दिया गया। फिर वह अपना गांव मकदमपुर चला गया था।हालांकि, रविवार को ही महिला ने लड़के को फोन कर बुला लिया। सोमवार को पंचायत बैठी जिसमें दोनों की शादी कराने की बात पर सहमति बनी। इसके बाद वह रविवार की रात में ही महिला का गांव पहुंच गया। फिर मंगलवार को दोनों की शादी गांव के ही एक मंदिर में करवा दी गई।

अब दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़का और महिला के गांव की दूरी करीब 4 किलोमीटर ही है। महिला की शादी इससे पहले यूपी के एक लड़के से हुई थी। 5 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। उसका पति को नशे का लत था। उनसे दो बच्चे भी हुए थे। लेकिन, बाद में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। इस संबंध में चौसा थाना अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि अभी तक इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है, अगर आवेदन प्राप्त होता है तो कार्रवाई की जाएगी।