-->

Breaking News

लड़की प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी रही, अब हो गई शादी,4 सालों से चल रहा था मोहोब्बत

DESK : झारखंड में धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र महेशपुर में 72 घण्टे प्रेमी उत्तम महतो के घर प्रेमिका निशा शादी की जिद को लेकर धरना पर बैठी थी। अंततः उसकी जीत हुई। 4 साल के प्रेम सम्बंध को मंजिल मिल गई।
प्रेमिका की जिद के आगे सभी झुकने को मजबूर हुए। राजगंज मंदिर में पूरे विधि विधान से दोनों परिजनों और ग्रामीणो की उपस्थिति में प्रेमी जोड़े उत्तम और निशा की शादी कराई गई।धनबाद के ईस्ट बसूरिया की रहने वाली प्रेमिका निशा की दोस्ती राजगंज महेशपुर के रहने वाले उत्तम महतो से कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई।

एसएसएलएनटी कॉलेज में पढ़ाई करने के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। 4 साल से दोनों में प्रेम सम्बंध चल रहा था।
शादी करने से इनकार करने के बाद निशा अपने प्रेमी के घर के सामने शादी की जिद को लेकर धरना पर बैठ गई थी। लेकिन प्रेमी के घर वालों को इससे कोई फर्क नही पड़ रहा था।बाद में प्रेमिका ने राजगंज थाना में प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाई थी। 
हालांकि मामला दर्ज होने के बाद प्रेमी उत्तम महतो और उसके परिजन शादी करने को राजी हो गये। स्थानीय ग्रामीणो सामाजिक कार्यकर्त्ताओं की मदद से शादी कराई गई।प्रेमिका निशा ने कहा कि वह अब बहुत खुश है। अब एफआईआर को वापस ले लेगी। प्रेमी उत्तम महतो ने भी कहा कि वो भी अब खुश है, अब सब ठीक चलना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं