2022/12/31

Samastipur में युवक को मारी गोली,पुलिस छानबीन में जुटी

SAMASTIPUR : अंगारघाट स्टेशन के निकट रेल फाटक पर पैसा लूट कर भाग रहे बदमाशों ने गोली मार कर एक युवक को जख्मी कर दिया। घटना में शामिल दो बदमाश को लोगो ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।

 जख्मी हुए युवक की पहचान चैता उत्तरी पंचायत के सपहा टोला निवासी अमरेश राय का पुत्र मोनू कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम अंगारघाट चौक स्थित बाजार से केवस पैक्स का डेली डिपोज्टर से पैसा वसूल कर बिरनामा गांव का युवक संदीप कुमार घर लौट रहा था। 

इसी दौरान चार की संख्या में दो बाइक पर सवार बदमाशों ने दलसिंहसराय अंगार पथ के अंगारघाट रेल फाटक पर रुपए का बैग लूट कर भागने लगा। बाद वसुलकर्ता युवक ने फोन कर आगे लोगो को रोकने को कहा।

 इस पर चैता उत्तरी पंचायत के सपहा टोला में लोगो ने सड़क पर बेंच लगा कर बदमाशों के बाइक को रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने लोगो पर गोली चला दिया। इसमें मोनू का जख्मी हो गया है। डीएसपी दिनेश पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है।