-->

Breaking News

Bhojpuri एक्ट्र्रेस अक्षरा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, Patna के घर पर police ने चिपकाया इश्तेहार

DESK : भोजपुरी फिल्म की बोल्ड एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह की मुश्किल बढ़ गई है। अक्षरा के पटना स्थित आवास पर कोर्ट में हाजिर होने के लिए पुलिस ने गुरुवार को इश्तेहार चस्पा किया है। इस मामले पर अक्षरा सिंह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है। पूरा मामला वैशाली के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के घर साल 2021 में हुए एक कार्यक्रम से जुड़ा है। खबर के मुताबिक भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को नवंबर 2021 में पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला के घर पर उनके भतीजे के उपनयन संस्कार में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान अक्षरा सिंह के स्टेज शो के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वैशाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अनु शुक्ला, बाडीगार्ड और भोजपरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।

जानकारी के मुताबिक इस मामले में अन्य सभी ने बेल ले ली, लेकिन अक्षरा सिंह ने जमानत नहीं ली। इसी के बाद गुरुवार को पुलिस उनके पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पहुंची। बताया जाता है कि वक्त रहते एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं होती हैं, तो अभिनेत्री की मुश्किल बढ़ सकती है।गौरतलब है कि हाल में भभुआ में आयोजित अक्षरा सिंह का कार्यक्रम चर्चा में रहा था। छठ में आोजित कार्यक्रम में उन्हें देखने के लिए काफी उमड़ पड़ी थी। लोगों के बेकाबू होने पर पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी थीं। भागने के दौरान दो-चार लोगों को हल्की चोटें भी आई थीं। 

कोई टिप्पणी नहीं