-->

Breaking News

बिहार : गोद में बच्ची लिए काजल ने प्रेमी से रचाई दूसरी बार लव मैरिज, ससुराल वाले मनाते रहे

DESK: इश्क में सब कुछ जायज है। कितना जायज है? इस खबर को पढ़ आप भी दस बार सोचने को मजबूर हो जाएंगे। बिहार के कटिहार जिले में एक विवाहिता ने अपने प्रेमी से दूसरी बार लव मैरिज की। छह साल पहले उसने जो शादी रचाई थी, वो भी लव मैरिज ही थी। पहली शादी से एक पुत्र और पुत्री की मां बनी विवाहिता को अबकी कन्हैया से प्यार हो गया।

मामला कटिहार जिले के मनसाही का है। यहां के चितोरिया पंचायत के गड़ीघाट में एक विवाहिता और कुंवारे युवक का प्रेम-प्रसंग सिंदूर दान के साथ ही परवान चढ़ गया। बताते चलें कि गड़ीघाट की विवाहिता काजल देवी का प्रेम-प्रसंग गांव के ही एक युवक कन्हैया पासवान से चल रहा था। इसी क्रम में शिवरात्रि के दिन काजल देवी अपने प्रेमी के साथ चली गई। शनिवार को लड़की के ससुराल वाले दोनों को ढूंढ कर लाए।वहीं दोनों प्रेमीयुगल एक दूसरे के साथ ही रहने की जिद पर अड़े रहे। ग्रामीणों के समक्ष ही काली मंदिर में कन्हैया पासवान ने काजल देवी की मांग में सिन्दूर डाल अपने साथ ले गया। वहीं विवाहित काजल देवी अपने साथ दूधमुंही बेटी को भी साथ ले गई। ज्ञात हो कि काजल देवी ने छह वर्ष पहले भी प्रेम विवाह की थी। जिससे एक पुत्र और एक पुत्री भी है।

काजल और उसके पहले पति की शादी भी लव मैरिज थी। पहला पति लुधियाना में रहकर काम करता है। वहीं दोनों में इकरार हुआ और लुधियाना में ही शादी के बाद दोनों बिहार आ गए। पति प्रवासी है, तो काम के सिलसिले में फिर बिहार के बाहर चला गया। इधर, दो बच्चों की मां को कन्हैया नाम के युवक से प्रेम हो गया। कन्हैया कुंवारा था, दोनों ने एक दूसरे से विवाह कर लिया है। ये मामला पूरे कटिहार में सुर्खियां बटोर रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं