-->

Breaking News

समस्तीपुर : प्रेम प्रसंग में गिरफ्तार लड़की के हाजत में हुई संदिग्ध मौत,पुलिस जांच में जुटी

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के उजियारपुर में गुरुवार की देर शाम पुलिस हिरासत में असम की रहने वाली एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान असम के चरादेव जिले की धनिपथार की रहने वाली डाली उरांग (30 वर्ष0 के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को महिला अवध आसाम ट्रेन से कूद गई थी। इसके ट्रेन से कूदने के बाद एक लड़का चेंन पुलिंग कर उतर कर उसके पास आया। बाद में लड़के को देख लड़की उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी। इसी बीच स्थानीय लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की लड़के पर घर से भगा कर लाने का आरोप लगा रही थी। दोनों के बीच हो रही कहा-सुनी के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने हिरासत में लेकर थाने ले आई। महिला को महिला बैरेक के बगल वाले रुम में रखा गया। जहां महिला ने देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस संबंध में दलसिंहसराय SDPO दिनेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि- 'महिला के साथ रह रही सिपाही के शौचालय जाने बाद वह अकेली हो गई। जब तक महिला सिपाही शौचालय कर वापस आई तो रुम अंदर से बंद पाया। अनहोनी की शंका होने पर थाने में पदस्थापित कर्मीयों ने एलवेस्टर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। महिला अपने दुपट्टे के सहारे लटकी थी। उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है।'

कोई टिप्पणी नहीं