-->

Breaking News

असम की लड़की के लिए बना रिजवान तो बिहार की लड़की के लिए अमित, इश्‍क में ऐसे बदलता रहा धर्म

DESK : बिहार के सारण जिले के रहने वाले युवक ने अपने कारनामे से न सिर्फ अपनी दो-दो पत्नियों बल्कि हर किसी को ही हैरान कर दिया है। इस शख्‍स ने दोनों ही पत्नियों के साथ ही समाज को भी धोखा दिया। इस युवक ने शादी के लिए दो बार धर्म बदल लिया। अमित नाम के इस शख्‍स ने पहले तो असम के गुवाहाटी में खुद को मुस्‍ल‍िम बताकर एक मुस्‍ल‍िक लड़की से निकाह कर लिया और बाद में अपने गांव आकर एक हिंदू लड़की से भी शादी रचा ली।

सारण के नयागांव के रहने वाले अमित नाम के युवक ने गुवाहाटी में रिजवान बनकर मुस्लिम लड़की से निकाह किया। तीन साल बाद अमित बनकर युवक ने दूसरी हिंदू लड़की से शादी कर ली। मामला नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव का है। अमित ने गुवाहाटी की रहने वाली युवती राजीना बेगम से रिजवान अहमद बनकर निकाह किया।पहली शादी करने के कुछ दिनों बाद वह गांव आया और यहां अवतारनगर थाना क्षेत्र की संध्या नाम की लड़की से अमित बनकर दूसरा शादी कर ली। अमित और राजीना बेगम की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोस्ती देखते-देखते प्रेम में बदल गई। अमित और राजीना दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

राजीना ने शादी से पहले अमित को धर्म बदले के लिए कहा। इसके बाद अमित कोर्ट से अपना धर्म परिवर्तन करवाकर रिजवान बन गया। परिवार की रजामंदी से दोनों का निकाह हुआ। शादी के तीन साल बीत जाने के बाद अमित अपने गांव नयागांव आया। यहां उसने दूसरी शादी कर ली। अमित उर्फ रिजवान को राजीना से दो बेटे भी हैं।  बताया जा रहा है कि यह युवक सरकारी नौकरी में है।

कोई टिप्पणी नहीं