-->

Breaking News

बिहार : 6 के मासूम लड़की के साथ रेप,गंदा कामकर सड़क किनारे फेंका

GOPALGANJ : गोपालगंज में एक छह साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार हुआ। दरिंदे ने यौनाचार के बाद मासूम को सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गया। सोमवार रात गोपालपुर थाने की पुलिस की गश्ती टीम की नजर सड़क किनारे बेहोश पड़े बच्चे पर पड़ी। पुलिस दंग रह गई। मासूम अर्धनग्न हालत में था। पुलिस ने फौरन बच्चे को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस ने दरिंदे की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस के अनुसार, यौनाचार करने वाले युवक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों का कहना है कि सोमवार की शाम बच्चा अपने दरवाजे पर खेल रहा था। रात होने पर जब घर में नहीं मिला तो हमलोगों ने बच्चे की खोजबीन शुरू किया। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे बेहोशी हालत में बच्चे को बरामद की गई। पीड़ित बच्चे को बेहोशी की हालत में देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस मामले में आरोपित की पहचान नहीं हो सका है।

सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गयी है। पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कार्रवाई करेगी। फिलहाल आरोपी की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ चल की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं