-->

Breaking News

बिहार : मां नहीं चुका पायी लोन तो बेटी को लेकर फरार हो गया रिकवरी एजेंट,पुलिस ने कराई मंदिर में शादी

PATNA : एक लड़की को लोन की रिकवरी के लिए घर आने वाले एजेंट से प्यार हो गया। दोनों झारखंड से भागकर पटना के फुलवारी शरीफ पहुंचे। 6 महीने तक साथ रहने के बाद लड़के ने शादी से इनकार किया तो लड़की ने इसकी सूचना थाने को दे दी। फुलवारी शरीफ थाने की पहल पर दोनों की शादी प्रखंड परिसर स्थित मंदिर में करा दी गई। शादी के बाद दोनों खुशी-खुशी अपने घर झारखंड लौट गए।
मंदिर में अमर की हो गई रितु कुमारी।

6 माह पहले भागकर आए थे पटना

रामगढ़ हजारीबाग की रहने वाली रितु कुमारी की मां ने कुछ साल पहले लोन लिया था। लोन चुकता नहीं कर पाने की स्थिति में रिकवरी एजेंट बराबर उनके घर आने लगा। इस बीच रितु को रिकवरी एजेंट अमर कुमार सिंह (जो झारखंड के बाराडीह का रहने वाला है) से प्रेम हो गया। दोनों वहां से भागकर फुलवारी शरीफ में किराए का मकान लेकर लिव इन में रह रहे थे। इस बीच अमर सिंह ने शादी करने से इनकार कर दिया।

थाने पहुंचा मामला

दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस बात की भनक मोहल्ले के कुछ लोगों को लगी। इसके बाद लोगों और लड़की ने इसकी जानकारी फुलवारी शरीफ थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दोनों युगल प्रेमी को थाने ले आई। पूछताछ में लड़की ने पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों की शादी उनकी मर्जी से शिव मंदिर में करा दी। पुलिस के सामने ही लड़का-लड़की ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।

फुलवारी शरीफ के थाना प्रभारी रफीकुल रहमान ने बताया कि सूचना मिली थी कि लगभग 6 माह से दोनों पति-पत्नी की तरह रहते हैं। लड़के ने शादी करने से इनकार किया तो लड़की ने इस बात की सूचना थाने को दी थी

कोई टिप्पणी नहीं