2021/10/28

समस्तीपुर में शादी की नीयत से लड़की का अपहरण, प्राइवेट अस्पताल में करती थी काम

SAMASTIPUR : मथुरापुर ओपी के एक गांव से एक बालिग युवती का कथित अपहरण शादी की नीयत से कर लेने का पुराना मामला सामने आया है। इस संबंध मे पीड़ित मां ने बुधवार को थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री एक निजी अस्पताल मे रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी।

 प्रत्येक दिन सुबह घर से 10 बजे जाती व शाम 5 बजे वापस आ जाती थी। 15 अगस्त की सुबह काम पर जो निकली वह देर शाम तक घर नही लौटी। खोजबीन के दौरान पता चला कि थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर पंचायत के सुमित कुमार अपने पिता दीपनारायण पासवान की मदद से उनकी पुत्री के साथ मारपीट कर जबरन शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। साथ ही अपने घर में रखे हुए है।