MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है, जहां बेटी के लव मैरिज करने से नाराज़ उसके परिजनों ने उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके साथ ही उन्होंने बेटी समेत उसके सास-ससुर को भी पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां मृतक की मां की हालत गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टर ने उन्हें पटना रेफर कर दिया है.
रात में अविनाश का पूरा परिवार सोने जा रहा था. इस दौरान पिछले दरवाजे से घर में घुसे मनोरंजन सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने अवनीश के सिर में गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद उन्होंने उन्होंने अवनीश के माता-पिता और पत्नी पूजा की भी जमकर पिटाई की.
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां मृतक की मां की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. इधर पुलिस ने अवनीश के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
मामले पर जितना थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग में प्रतिशोध का है जिसमें लड़की पक्ष की और से घटना को अंजाम दिया गया है. घटनास्थल से एक पिस्टल का खोखा भी बरामद किया गया है. पुलिस अन्य कई बिंदुओं पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.