WEST CHAMPARAN: शादी में आर्केष्ट्रा लेकर नहीं पहुंचना एक दूल्हे को महंगा पड़ गया। इस बात के गुस्साएं दुल्हन पक्ष ने पहले तो शादी से ही इनकार कर दिया। लेकिन बात यही नहीं रूकी दूल्हे के साथ आए लोगों को भी बंधक बना लिया गया। रातभर इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच बकझक होती रही।
जब शादी के लिए दूल्हन पक्ष राजी नहीं हुए तब दूल्हा धनहा थाने पहुंच गया जहां उसने अपनी आपबीती सुनायी। जिसके बाद पुलिस दूल्हे के साथ दूल्हन के घर पर पहुंची तब पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शादी के लिए राजी कराया। जिसके बाद लड़की वाले शादी को तैयार हुए। सोमवार की सुबह दोनों की शादी करायी गयी। जिसके बाद दूल्हन को लेकर दूल्हा अपने घर के लिए रवाना हुआ।
हालांकि कि इस दौरान यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। सुबह होते ही इसकी चर्चा पूरे गांव में होने लगी। आर्केष्ट्रा को लेकर हुए बवाल को देख पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस की पहल से इस मामले को सुलझाया जा सका। यदि दूल्हा इस मामले को लेकर थाने नहीं पहुंचता तो शायद उसे बिना शादी के ही अपने घर लौटना पड़ता। पुलिस की इस पहल की गांव वालों ने भी सराहना की।