थाना क्षेत्र के करिहारा निवासी संजीव कुमार मिश्र की पुत्री रानी कुमारी के संबंध में उसके पिता ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे किसी व्यक्ति ने उसे फोन कर बुलाया था। उस समय वह भोजन पर बैठी ही थी।
किसी परिचित व्यक्ति के कॉल आने पर वह बिना भोजन किए ही घर से निकल पड़ी। फिर देर शाम तक वह लौटकर नहीं आई तो परिवार के सदस्यों को उसकी चिंता सताने लगी। इस बीच रात के करीब 11 बजे पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि उनकी पुत्री की झखड़ा स्थित कबड़ा चौर में हत्या हो गई है।
मृतका के स्वजनों की मानें तो उसकी शादी 5 वर्ष पूर्व कल्याणपुर थाने के वीरङ्क्षसहपुर निवासी गिरिधर प्रसाद ङ्क्षसह के साथ हुई थी। पर उसका वैवाहिक संबंध ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। इस बीच उसे एक पुत्र भी हुआ, जिसका नाम उसने दिव्यांशु रखा।
उसकी उम्र करीब 4 वर्ष है। इस दौरान पति-पत्नी के बीच तनाव काफी बढ़ गया और मामला न्यायालय तक पहुंचा। पति पत्नी के बीच विवाह विच्छेद का मामला फिलहाल 3 वर्षों से समस्तीपुर न्यायालय में लंबित है। इधर, 3 वर्षों से वह अपने मायके में ही रह रही थी। इस बीच सोमवार की देर रात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
मृतका रानी कुमारी के बाएं हाथ में मेहंदी से लिखे गए नाम अंकित झा से इस हत्याकांड का उछ्वेदन हो सकता है। घटना की सूचना पर सोमवार की देर रात जब पुलिस पहुंची तो पुलिस को मृतका के शव के पास से एक खोखा बरामद हुआ। अपराधियों ने उक्त युवती की दाईं कनपटी में गोली मारी थी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी।
उक्त युवती ब्लू कलर की जींस एवं ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहन रखी थी। मृतका के सिर के आसपास काफी खून बिखरा हुआ था। वहीं उसके बाएं हाथ में मेहंदी से अंकित झा लिखा हुआ था। यह हत्या का कारण प्रेम- प्रसंग भी हो सकता है, जिससे इनकार नहीं किया जा सकता। बहरहाल स्थानीय पुलिस सूक्ष्मतापूर्वक घटना की जांच में जुट गई है।