2021/06/01

समस्तीपुर में पड़ोसी से प्‍यार करना मह‍िला को पड़ा महंगा,आश‍िक का खेल जानकर हैरान रह जाएंगे...

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने पहले महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद झांसा देकर एक लाख रुपये भी ठग लिया। रुपये मांगने पर उसने दूरी बनाने के साथ रुपये देने से इनकार करने के साथ जान मारने की धमकी दी। तब विवाहिता ने थाने में आवेदन दे न्याया की गुहार लगाई है। थाना में दिये आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि उसका पति मानसिक रूप से बीमार रहता है। पड़ोसी का उसके घर आना-जाना रहता था। 2017 में विवाहिता ने जविप्र की लाइसेंस के लिए रोसड़ा एसडीओ कार्यालय में आवेदन किया।

विवाहिता ने इसमें अपने पड़ोसी से मदद मांगी थी। इस क्रम में आंखें चार हो गई। जो लगातार जारी रहा। जब पीड़िता को जन वितरण प्रणाली की लाइसेंस मिली तो इसमें आरोपी ने अपना नाम नॉमिनी के रूप में दर्ज करवा लिया। शारीरिक संबंध बनाने का दौर बदस्तूर जारी रहा। आरोपी ने सब्जबाग दिखाए। आवश्यक कार्य बताकर पीड़िता से एक लाख रुपये लिया। जिसे उसने स्टॉप पर भी अंकित किया है। अब वह दूरी बनाते हुए रुपए देने से इनकार किया तो पीड़िता ने काफी मान-मन्नौवल की। पर उसकी हर कोशिश नाकाम साबित हुई। आरोपी जान मारने की धमकी देने लगा तो वह पुलिस की शरण में पहुंची। उसने यह आरोप लगाया है कि जन वितरण प्रणाली से संबंधित सारा कागजात आरोपी के पास है। परिवार के समक्ष भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर शिकायत की है। मामले की जांच कराई जाएगी।