SAMASTIPUR : चकमेहसी थाना क्षेत्र की सैदपुर पंचायत के बरेवा टोला में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।
मृतक की पहचान सैदपुर के बरेवा टोल निवासी ओम कुमार के 26 वर्षीय पत्नी संगम देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो घर में ही शव जमीन पर पाई गई है, परंतु मृतका के गले पर निशान है।
जिससे प्रतीत होता है कि विवाहिता की मौत फंदे से लटककर हुई है। हालांकि घटना के बाद मृतका के ससुराल वालों घर छोड़कर फरार है। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दे दी गई है .
वहीं पुलिस ने विवाहिता के शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतका के मायके वालों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।