2021/05/04

SAMASTIPUR : ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को जिला प्रभारी मंत्री बनाए जाने से युवा जदयू में खुशी की लहर

SAMASTIPUR : श्रवण कुमार(ग्रामीण विकास विभाग) मंत्री को समस्तीपुर जिला का प्रभारी मंत्री बनाये जाने पर जिला युवा जद (यु०) समस्तीपुर के युवाओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। बधाई देते हुए युवा जद (यु०) जिला अध्यक्ष डाoअंजनी कुशवाहा l ने कहा कि श्रवण कुमार अनुभबी,पारिश्रमिक एवं सुलझे हुए राज नेता हैं।उनको प्रभारी मंत्री बनाये जाने पर युवाओ में हर्ष का माहौल है।

अब राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओ का तीव्र निष्पादन हो सकेगा। वहीं मौके पर जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार को शिव शंकर महतो,बबन चौधरी,मनीष चंद्रवंसी,पंकज चौरसिया,मुकेश कुशवाहा,विकास चौधरी,किरण रानी,राजा कुमार,पप्पू कुशवाहा, प्रेम कुमार,रुपेश महतो, अमरजीत कुमार,मुकेश कुमार, राजीव कुमार सिंह (पिंटू),तबरेज आलम,अनीस कुमार,रणवीर सिंह,कंचन कुमारी आदि युवाओं ने उन्हें बधाई दी।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट