SAMASTIPUR : जिला के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बालेश्वर राम नंद किशोर सिंह महाविद्यालय कल्याणपुर के सभागार में कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए मिथिला परंपरा के अनुसार कॉलेज में 1981 यानी कॉलेज के स्थापना के समय से सेवा दे रहे चतुर्थवर्गीय कर्मी शिव शंकर साह के सेवानिवृत्त होने पर उनकी भावभीनी विदाई दी गई।
मौके पर कॉलेज के प्राचार्य सूर्य देव प्रसाद सिंह ने कहा कि इस कॉलेज के स्थापना के कई वर्षों बाद जब कालेज ध्वस्त हो चुकी थी। तब भी उजियारपुर प्रखंड के चैता लीलजी निवासी शिव शंकर साह हमारे चतुर्थवर्गीय कर्मी कॉलेज के कार्य में जुटे रहने का कार्य करते थे।
इनके द्वारा कॉलेज के प्रति किया गया त्याग अविस्मरणीय रहेगा।नौकरी में सेवानिवृत्त होना हम सबों की मजबूरी है। हम चाहते हैं कि शिव शंकर साह जी समय-समय पर कॉलेज पहुंचकर अपनी धरोहर को देखने का कष्ट करेंगे।मौके पर कॉलेज के कई शिक्षक एवं कर्मी मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट