2021/05/16

समस्तीपुर में महिला सिपाही से अश्लील हरकत करने पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर,महिला सिपाही की हाल में ही शादी होने वाली है

SAMASTIPUR : थाने में साथ-साथ काम करने वाली एक महिला सिपाही से फुहर बातचीत व मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजना मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार को मंहगा पड़ा। महिला सिपाही की शिकायत पर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने शनिवार को थानाध्यक्ष सुमन को लाइन हाजिर कर दिया है। आंतरिक विवाद कमेटी को मामले की जांच सौंपा है।

 आरोपी दारोगा सुमन ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लाे ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व थाने में पदस्थापित महिला सिपाही शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला सिपाही ने दारोगा सुमन पर गंभीर आरोप लगाया। सिपाही द्वारा पेश किए गए साक्ष्य के आधार पर तत्काल दारोगा सुमन को लाइन हाजिर किया गया है।


महिला सिपाही का आरोप है कि थानाध्यक्ष सुमन कुमार उनके साथ अक्सर अश्लील हरकत किया करते थे एवं उनके मोबाइल पर गंदे मैसेज भेज कर उनको तंग कर करते थे। महिला सिपाही की हाल में ही शादी होने वाली है जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। एसपी ने कहा कि थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर उसे पुलिस लाइन भेज दिया गया है।