SAMASTIPUR : मोहिउद्दीननगर थाने के हसनी गांव के एक बगीचे से साड़ी के फंदे से लटकी विवाहिता की लाश को पुलिस ने शनिवार की अल सुबह बरामद किया। संदिग्ध स्थिति में विवाहिता का मिलने से आसपास में सनसनी फैल गई। वहीं लोगों की नजर पुलिस की जांच पर टिकी है। लाश को पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार लगभग नौ माह पूर्व हसनी निवासी सुरेन्द्र पासवान की पुत्री नेहा कुमारी की शादी बेगूसराय थाना के संझात गांव निवासी अमरजीत पासवान के साथ हुई थी। वह कुछ दिनों से अपने मायके मोहिउद्दीननगर थाना के करीमनगर पंचायत के हसनी में ही रह रही थी।
इसी बीच शनिवार की सुबह एक बगीचे में लटकती महिला की लाश को देखकर आस-पास के लोग सन्न रह गए। थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि जांच पड़ताल के क्रम में कई बातें सामने आई है।
जिस पर पुलिस की काम कर रही है। जांच के बिदुओं को पुलिस अभी गुप्त रख रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक परिजनों के द्वारा किसी प्रकार का आवेदन नहीं देने से प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।