SAMASTIPUR : समस्तीपुर का कुख्यात सुपारी किलर मो. चांद रोसड़ा के आइसोलेशन सेंटर से फरार हो गया है जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दो दिन पहले ही पुलिस ने मथुरापुर घाट से उसे हथियार समेत दबोचा था। पुलिस उसे ढुंढने के लिये लगातार छापेमारी में जुट गई है।
रोसड़ा के आइसोलेशन सेंटर में इलाजरत समस्तीपुर का कुख्यात अपराधी मो. चांद मंगलवार को दिनदहाड़े फरार हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 29 अप्रैल को उसे रोसड़ा आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया था।
आपको बता दें कि समस्तीपुर में हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा सुपारी किलर समस्तीपुर जिला नगर थाना में जो कई हत्या एवं आर्म्स एक्ट के कांडो में फरार चल रहा था इनकी गिरफ्तारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर समस्तीपुर का नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर लगातार तकनीकी एवं मानवीय गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर मोहम्मद चांद मथुरापुर घाट के पास देखा गया ।
इस सूचना पर गठित एसआईटी टीम एवं थाना अध्यक्ष मथुरापुर द्वारा सूचना प्राप्त करते हुए चेकिंग किया जा रहा था तो इसी क्रम में मोहम्मद चांद को लोडेड हथियार के साथ मथुरापुर घाट पर पकड़ा गया पूछताछ के दौरान उन्होंने विगत वर्ष में मनमोहन झा हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया बताया कि इनका साथी शशि राय को मनमोहन झा से विवाद था इसी को लेकर सोनबरसा चौक के पास मनमोहन झा को करीब 10 गोली मारकर हत्या किया था ।
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हम लोगों को गौरव एवं सौरव मोहन की हत्या करने का सुपारी ₹500000 में मिला था इसमें सौरभ मोहन के चालक का हत्या डीएवी पब्लिक स्कूल मोहनपुर के पास किए थे वर्ष 2017 में एक लड़का को उठाकर ले जाकर शशि राय के घर पर गला काटकर हत्या किए थे एक वकील का हत्या रेलवे ट्रैक पर पैसा लेकर किए थे कई कांडों में पूर्व में जेल गए थे ।
अपराधिक इतिहास
1. मुफस्सिल थाना कांड संख्या 420/ 19 धारा 302/ 201 एवं 27 आर्म्स एक्ट डीपीएस स्कूल पर चालक की हत्या
2. मुफस्सिल थाना कांड संख्या 446/ 19 धारा 399/ 402 एवं 25 (1बी)ए०/26/35
बरामद सामानों की विवरण
1.देसी कट्टा1
2.जिंदा कारतूस 2
3.मोबाइल 1