2021/05/29

घर से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा, बारिश में झोपड़ी में छिपे थे दोनों

DESK : भागलपुर के इशाकचक थानाक्षेत्र के कचहरी-भीखनपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के आगे प्रेमी जोड़े को गुप्त सूचना पर इशाकचक पुलिस ने बरामद कर लिया है। वह बारिश से बचने के लिए एक झोपड़ी में उस जगह छिपे हुए थे। 
बताया जा रहा है कि किशोर उम्र के इस जोड़े के नवगछिया के गोपालपुर सैदपुर से भाग कर भागलपुर आने की बात प्रारंभिक पूछताछ में सामने आई है। इशाकचक पुलिस गोपालपुर पुलिस को इस संबंध में सूचना दे दी है।

बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी युगल तीन दिन पूर्व ही अपने घर से भाग गए थे। इस बीच लगातार बारिश शुरू हो गई। वह भागलपुर में फंस गए। बारिश से बचने के लिए इधर-उधर छिपकर रह रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस का दी। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।